PhonePe Business App आपको डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने वाले 5 करोड़+ मर्चेंट्स के नेटवर्क से जोड़ता है। आप अपना बिजनेस अकाउंट सेट अप कर सकते हैं, पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं, ट्रांजैक्शन ट्रैक कर सकते हैं, सेटलमेंट पा सकते हैं, अधिकृत और रेगुलेटेड लेंडिंग पार्टनर्स के जरिये लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
आपका अकाउंट एक्टिवेट होने के बाद, पेमेंट QR स्टिकर डाउनलोड करें और Google Pay, Paytm, BHIM, BharatPe और Amazon UPI जैसे ऐप्स से पेमेंट स्वीकार करना शुरू करें। फ्री QR स्टिकर ऑर्डर करें और उन्हें भारत में कहीं भी अपनी दुकान पर मंगवाएं।
PhonePe Business App के मुख्य फायदे
आसान पेमेंट एक्सेप्टेंस:
सभी BHIM UPI ऐप्स से पेमेंट स्वीकार करने के लिए PhonePe QR का इस्तेमाल करें। PhonePe QR क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और वॉलेट जैसे अन्य पेमेंट तरीकों को भी सपोर्ट करता है।
तुरंत मदद पाएं:
हेल्प सेक्शन में हमारे आसान चैटबॉट से अपने सवालों के जवाब पाएं। आप PhonePe Business App पर हमारे हेल्पडेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं।
आपके बैंक खाते में डायरेक्ट सेटलमेंट:
अपने पैसे सुरक्षित रूप से तुरंत या अगली सुबह सीधे अपने बैंक खाते में पाएं। दिन में किसी भी समय पैसे पाने के लिए हमारे ‘SettleNow’ फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
रीयल-टाइम ट्रांजैक्शन और पेमेंट ट्रैकिंग:
PhonePe Business App के हिस्ट्री सेक्शन में अपने ट्रांजैक्शन और सेटलमेंट आसानी से देखें।
मर्चेंट के लिए इंस्टेंट लोन पाएं:
PhonePe Business app, MSMEs को ऑनलाइन लोन देता है। PhonePe पर लोन लें और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।
मर्चेंट लोन की खासियतें:
- आकर्षक इंटरेस्ट रेट और 24 महीने तक की अवधि
- बिना किसी पेपरवर्क के इंस्टेंट डिजिटल लोन
- ₹10,000 से ₹10,00,000 तक के ऑनलाइन लोन
- EDI यानी Easy Daily Installments के साथ आसान रीपेमेंट
- भरोसेमंद लोन, जो क्रेडिट प्रोडक्ट्स ऑफर करने के लिए अधिकृत और रेगुलेटेड PhonePe लेंडिंग पार्टनर्स द्वारा दिए जाते हैं।
- कई लेंडर्स में से कॉम्पिटिटिव इंटरेस्ट रेट पर सबसे अच्छा ऑफर चुनने का विकल्प
- कम प्रोसेसिंग फीस और कोई हिडन चार्ज नहीं
- PhonePe Business App पर अपने लोन की डेली अपडेट पाएं
- अपने लोन को कभी भी फोरक्लोज करने का विकल्प
*मर्चेंट लोन हमारे लेंडिंग पार्टनर्स के निर्णय के आधार पर दिए जाते हैं और ऊपर बताई गई शर्तें हर मामले के अनुसार बदल सकती हैं।
कुछ ज़रूरी दस्तावेज़:
शेयर की जाने वाली जानकारी इस प्रकार है:
- जन्म तिथि
- PAN
- आधार नंबर
*₹5 लाख तक के लोन के लिए बिजनेस या बैंक अकाउंट की जानकारी ज़रूरी नहीं है। हालांकि, यह शर्त हमारे लेंडर्स की पॉलिसी के अनुसार बदल सकती है।
लोन लेने के स्टेप्स:
- लोन अमाउंट और इंटरेस्ट रेट चुनें
- जन्मतिथि, PAN और आधार नंबर जैसी जानकारी दर्ज करें
- सेल्फी लें और डिजिटल तरीके से KYC पूरा करें
- अपने अकाउंट पर AutoPay mandate सेट अप करें
लोन ऑफरिंग के बारे में और जानकारी:
- न्यूनतम अवधि: 3 महीने
- अधिकतम अवधि: 24 महीने
उदाहरण: लोन की कुल लागत, जिसमें मूल राशि और सभी लागू फीस शामिल हैं:
- मूल लोन अमाउंट: ₹15,000
- फ्लैट इंटरेस्ट रेट: 18% प्रति वर्ष
- प्रोसेसिंग फीस: 2%
- अवधि: 3 महीने
फिर,
- कुल देय इंटरेस्ट राशि: ₹675
- कुल देय प्रोसेसिंग फीस राशि: ₹300
- यूज़र के लिए कुल लागत: ₹15,975
हमारे RBI-रजिस्टर्ड NBFC पार्टनर्स:
- Aditya Birla Finance Limited
- PayU Finance India Private Limited
- Muthoot Finance
- South Indian Bank
- KreditBee
- Ugro
PhonePe के पेमेंट डिवाइसेज़ के साथ अपनी दुकान पर कस्टमर्स के पेमेंट अनुभव को बेहतर बनाएं।
PhonePe POS डिवाइस:
ऐप पर अपना POS डिवाइस ऑर्डर करें और UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, वॉलेट और अन्य तरीकों से पेमेंट स्वीकार करें। मामूली मंथली रेंटल का भुगतान करें और इंडस्ट्री में बेहतरीन MDR रेट का लाभ उठाएं। सभी शुल्कों की जानकारी ऐप पर देखें।
PhonePe स्मार्ट स्पीकर:
ऐप पर स्मार्ट स्पीकर ऑर्डर करें, इसे अपनी दुकान पर इंस्टॉल करें और चुनिंदा क्षेत्रीय भाषाओं में इंस्टेंट पेमेंट नोटिफिकेशन पाएं। सेलिब्रिटीज़ की आवाज़ में पेमेंट अलर्ट देकर अपने कस्टमर्स को सरप्राइज़ करें।